
संगरूर: संगरूर के सूलर घराट के कोहरे के कारण पेड़ से टकराने के बाद स्विफ्ट कार में आग लग गई, जिससे कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस में कर्मचारी कार चालक सरबजीत कौर अपनी माता इंद्रजीत कौर के साथ रिश्तेदारी में जा रही थीं। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में वाहन जलकर राख हो गया।
Advertisement Space
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Advertisement Space