पिस्टल दिखाकर SBI के चीफ मैनेजर से लुटा गहनों से भरा बैग

मोहाली: मोहाली के जीरकपुर एयरोसिटी में बैंक कर्मचारी से दिन दहाड़े लूट की घटना सामने आए है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश लुटेरों ने एसबीआई के चीफ मैनेजर को पिस्तौल दिखाकर 4 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गए। जाते-जाते लुटेरों ने फायरिंग भी की।

पीड़ित सुधांशु कुमार ने बताया कि वह सुबह अपनी कार से ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर घने कोहर के बीच बुलेट पर सवार 2 नकाबपोश कार के सामने आ गए । जैसे उन्होंने कार का शीशा नीचे किया तो लुटेरों ने उनका हाथ पकड़ लिया और कार में पड़ा सोने भरा बैग छीनने लगे।

Advertisement Space

उन्होंने जब इसका विरोध किया तो लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर गहने छीन लिए। जब जान बचाने के लिए गाड़ी को भगाने की कोशिश की तो हमलावरों ने गोली चला दी। गोली चलाने के बाद लुटेरे मौका पाकर फरार हो गए।

वहीं इस मामले पर जीरकपुर पुलिस के अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि उन्हें लूट की घटना की जानकारी मिली है। शिकायतकर्ता ने गोली चलने की भी बात कही है। हालांकि अभी इसकी हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment