CM Bhagwant Singh Mann ने लॉन्च किया Election Pamphlet, घर-घर लेकर जाएंगे लाखों ‘‘आप’’ कार्यकर्ता

लुधियाना : CM Bhagwant Singh Mann ने शनिवार को लुधियाना में आम आदमी पार्टी (आप) का Election Pamphlet जारी किया और लोगों से अपील की कि वे पार्टी की वफादारी से ऊपर उठकर पंजाब के भविष्य और अपने परिवारों पर पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर फैसला लें। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन पारंपरिक पार्टियों की सत्ता में वापसी से मुफ्त बिजली, किसानों के लिए नहरी पानी, दिन के समय बिजली की आपूर्ति, बिना रिश्वत सरकारी नौकरियां, औरतों को वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं, सरकारी स्कूलों और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में हुए सुधार खतरे में पड़ जाएंगे।

अपनी सरकार द्वारा 19 टोल प्लाजा बंद करने, सड़क सुरक्षा फोर्स के माध्यम से 2,700 से अधिक जानें बचाने और थर्मल पावर प्लांट खरीदने के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आप के लाखों कार्यकर्ता Election Pamphlet को घर-घर पहुंचाएंगे। उन्होंने पंजाबियों से एक बार फिर ईमानदार सरकार का साथ देने की अपील की। इस दौरान ‘आप’ के सीनियर नेता और पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया, आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश वर्किंग प्रधान अमनशेर सिंह शेरी कलसी भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कार्यक्रम की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा: “आज लुधियाना में Pamphlet जारी करते हुए मैंने लोगों के साथ कुछ अहम विचार साझा किए। हमारी सरकार ने 19 टोल प्लाजा बंद किए, एसएसएफ के माध्यम से 2,700 से अधिक जानें बचाईं, और थर्मल पावर प्लांट खरीदने जैसे कदम उठाए, जिनका हमने अपनी गारंटियों में वादा भी नहीं किया था। पंजाब पर 75 साल राज करने वाली पारंपरिक पार्टियों ने प्रदेश को नशे और बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं दिया। यदि ये लोग दोबारा सत्ता में आते हैं, तो ये आपकी मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, नहरी पानी और बिना रिश्वत मिलने वाली सरकारी नौकरियां बंद कर देंगे। इसलिए पार्टी की तरफ मत देखिए; अपने परिवार के सुनहरे भविष्य के लिए जो सबसे अच्छा है, उसके साथ खड़े हों। पंजाब का अब एक ही नारा है: एक बार फिर कट्टर ईमानदार सरकार। इंकलाब जिंदाबाद।”

Advertisement Space

एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जो लोग उन सरकारों का हिस्सा थे जिनके राज में नशों का बोलबाला था, वे अब खुद को इसका समाधान बताने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब के लोगों को अच्छी तरह याद है और वे राजनीतिक बयानबाजी और जमीनी स्तर पर हुए असली काम के बीच फर्क अच्छी तरह समझते हैं। जो लोग पंजाब में नशा लेकर आए, वे अब नशा मुक्ति यात्रा निकाल रहे हैं।”

भाजपा के रुख पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा, “भाजपा यह दावा कैसे कर सकती है कि वह पंजाब को नशा मुक्त करेगी, जबकि वह उसी व्यवस्था का हिस्सा थी जिसके राज में यह कोढ़ फैला?” भाजपा पर और कटाक्ष करते हुए उन्होंने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी का जिक्र किया और कहा, “राजनीतिक नाटकबाजी से नशों की समस्या हल नहीं हो सकती। भाजपा को पंजाब के लोगों को जवाब देना चाहिए कि मुंद्रा पोर्ट पर क्या हुआ था। यह पंजाब में यात्रा निकालकर लोगों को सब कुछ भुलाने की उम्मीद नहीं कर सकती।”

Advertisement Space

Leave a Comment