Punjab Crime News: काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 17 किलो हेरोइन पकड़ी

Punjab Crime News: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 85 करोड़ के करीब आंकी जा रही है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा पार के तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहे थे और आगे सप्लाई के लिए हेरोइन की खेप ले रहे थे।

Advertisement Space

पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क (आगे और पीछे के कनेक्शन) का पता लगाया जा सके, इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के बड़े नेटवर्क को खत्म किया जा सके।

Advertisement Space

Leave a Comment