Jalandhar Crime News: बस्ती बावा खेल से बच्चे के अपहरण के मामले में एक गिरफ्तार, बेचने के लिए किया गया था केशव का अपरण

Jalandhar Crime News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने जालंधर के जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके के पन्नू विहार से 4 साल के बच्चे केशव के अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि आरोपी ने बच्चे को 1 लाख रुपए में आगे बेचने की योजना बनाई थी।
DCP आदित्य वॉरियर के अनुसार, घटना के 72 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका कथित साथी अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजत रत्तू उर्फ ​​रॉकी पुत्र स्वर्गीय रमेश लाल, आदमपुर के रूप में हुई है।
पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी रजत पेशे से ड्राइवर है और उसने बच्चे को बेचने के लिए एडवांस में ₹20,000 की पेमेंट भी ले रखी थी। रजत को सुबह करीब 5 बजे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। उसका कथित साथी, जिसकी पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, अभी भी फरार है। पुलिस मुताबिक जांच में कुछ और लोगों के नाम सामने आने की संभावना है जो बच्चे को बेचने की योजना में शामिल थे, और उन्हें मामले में नामजद किया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर केशव को अपने परिचित लोगों के पास छोड़ा था और बाद में बच्चे को बस स्टैंड के पास छोड़ दिया गया। पुलिस रजत को कोर्ट में पेश कर और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड ले रही है ताकि।मामले में नामजद अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

Advertisement Space

Leave a Comment