Punjab में सीमा पार से ड्रोन के जरीए लगातार drugs and weapons की तस्करी जारी है। हाल ही के सप्ताह में पंजाब पुलिस की विभिन्न शाखाओं द्वारा बड़े स्तर पर हेरोइन और हथियारों की रिकवारी की गई है। बड़े स्तर पर ड्रग्स और हथियारों की बरामदी से पता चलता है कि सीमा पार से किस तरह से पंजाब को तबाह करने की साजिशें रची जा रही हैं। अभी बीते रोज फरीदकोट पुलिस ने सीमा पार हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफ़ाश करते हुए 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पास से 47.3 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल, 3 मैगज़ीन, 15 कारतूस और 2 गाड़ियां बरामद की हैं।
एक्स पर पोस्ट में डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ़्तार आरोपी उस नेटवर्क से जुड़े हैं जो पंजाब में हेरोइन और अवैध हथियारों की सीमा पार तस्करी में शामिल थे।
पुलिस डिवीजन सादिक, फरीदकोट में FIR दर्ज की गई है। इस बड़े नेटवर्क का पता लगाने और इसके आगे-पीछे के कनेक्शन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
इस तरह कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 किलो हेरोइन बरामद की थी और पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में FIR दर्ज की गई।
इससे भी पहले Amritsar की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 27 किलो हेरोइन, एक अत्याधुनिक विदेश निर्मित .30 बोर PX5 पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए।
Punjab में सीमा पार से बढ़ती drugs and weapons की तस्करी, चिंता का विषय
Advertisement Space