Sidh Baba Sodal मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले Ashwani Aggarwal

जालंधर : ‘क्लीन पंजाब, प्राउड पंजाब’ मिशन के तहत Sidh Baba Sodal जी के पावन मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से देवी सहाय एस.डी. गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंडस्ट्रियल एरिया, जालंधर की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए मेले को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की।
इस अभियान में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद Ashwani Aggarwal ने विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर भाग लिया। उन्होंने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का मेला आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे पावन अवसर पर स्वच्छता बनाए रखना और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
श्री अग्रवाल ने जालंधरवासियों से अपील करते हुए कहा कि “आइए, इस बार बाबा सोढल जी के मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लें और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ जालंधर के निर्माण में अपना योगदान दें।” उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा चलाए गए इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी की जागरूकता समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव है।
इस अवसर पर SI विक्रांत सिद्धू, नोडल ऑफिसर डॉ. श्री कृष्ण, SI मोनिका शेखरी एवं SF अमनदीप कौर सहित स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं स्कूल टीम ने भी इस जन-जागरूकता मुहिम को आगे बढ़ाने और मेले को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया।

Advertisement Space

Leave a Comment