Jalandhar rural area में लुटेरों के हौसले बुलंद, Raowali में महिला को बंधक बनाकर लूट

Jalandhar rural area में चोर लुटेरों को हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सरेआम हथियारबंद होकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजा वारदातें बीती रात की हैं। जालंधर-बाईपास पर स्थित Raowali में बीती रात हथियारबंद लुटेरों के एक गैंग ने एक घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपए की नकदी और जेवर लूटने और इसी तरह फिल्लौर एरिया में हाइवे लुटेरों ने एक ट्रक ड्राइवर को घर कर नकदी लूटे जानी की खबरें प्रकाश में आई हैं।
राओवाली में लूट की वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे दीवार फांदकर अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं।
महिला के मुताबिक लुटेरे उसे बंधक बनाकर अलमारी में पड़े 22 तोले सोने के गहने और 5 लाख रुपए नकद ले गए हैं। बताया जा रहा है कि इस वारदात से कुछ समय पहले लुटेरों ने पास ही की एक अन्य कोठी में घुसने का भी प्रयास किया।
इसी तरह फिल्लौर हाईवे पर गांव भट्टियां के पास लुटेरों ने एक ट्रक ड्राइवर को गन प्वाइंट पर लूट का शिकार बनाया। नकदी लूटने के साथ ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट का भी समाचार है।

Advertisement Space

Leave a Comment