पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का येलो Alert, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने गुरुवार यानि की 22 और 23 जनवरी को पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर आज घना कोहरा छाया रह सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि आगे चलकर फिर गिरावट आने की संभावना है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment