
बांग्लादेश: टी-20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश बाहर हो गई है। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने गुरुवार को भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप के मैच भारत की जगह श्रीलंका में करवाने की मांग की थी। इसके जवाब में एक दिन पहले ही आईसीसी ने कहा था कि बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैच भारत में ही होंगे।
Advertisement Space
बता दें टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के सभी ग्रुप मैच मुंबई और कोलकाता में प्रस्तावित थे, लेकिन उसने भारत में खेलने से इनकार कर दिया है। अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम को मौका मिलेगा।
Advertisement Space