भारी बारिश के चलते गिरी मकान की छत, 3 बच्चे घायल

मनीमाजरा: पंजाब-चंडीगढ़ में गुरुवार देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते मनीमाजरा के गोविंदपुर इलाके में एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद 3 छोटे बच्चे मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। घायल बच्चों की पहचान राहुल, गौरव और सनी के रूप में हुई है।

स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें तुरंत मनीमाजरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार 2 बच्चों की हालत स्थिर है, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था। हाल ही में हुई बारिश से मकान की संरचना कमजोर हो गई थी, जिसके कारण छत गिर गई।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment