Punjab के बाद Chandigarh के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी


Aryan Academy AD

Chandigarh: Punjab के बाद अब चंडीगढ़ के कई प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम मिली है, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

धमकी की गंभीरता को देखते हुए संबंधित स्कूलों को एहतियातन खाली करवा दिया गया और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-16 का मॉडल स्कूल, सेक्टर-45 का सेंट स्टीफन स्कूल, सेक्टर-35 का मॉडल स्कूल और सेक्टर-19 का मॉडल स्कूल को बम  से उड़ाने की धमकी मिली हैं।

Advertisement Space

सूचना मिलते ही Chandigarh पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। सभी स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस द्वारा कक्षाओं, लैब, स्टोर रूम, छतों और स्कूल बसों तक की जांच की जा रही है। अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे थोड़ी राहत की सांस ली जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment