आप नेता लक्की ओबराय का हत्यारोपी एन्काउंटर के बाद गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के बाहर शुक्रवार सुबह AAP नेता लक्की ओबराय की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड के मुख्यारोपी को अमृतसर देहात पुलिस ने एन्काउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के खुफिया तंत्र की तत्परता से हत्या के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गया। आरोपी से पुलिस ने .30 बोर की पिस्टल भी बरामद की है।
एसएसपी अमृतसर रूरल सुहैल कासिम मीर ने बताया कि पुलिस को आरोपी के अमृतसर के खसा इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। जैसे ही पुलिस ने सूचना मुताबिक उक्त स्थल की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की तो आरोपी मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस पार्टी के रुकने का इशारा करने पर
आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह अपना संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया और
आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, आरोपी के पैर में लगी गोली लगी और वह वहीं ढेर हो गया। डीआईजी संदीप गोयल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिलहाल घायल आरोपी को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment