तरनातारनः लॉ कॉलेज के Student ने क्लासरूम में साथी छात्रा की हत्या कर खुद को मारी गोली


Aryan Academy AD

तरनतारनः तरनातारन के लॉ कॉलेज में पढ़ते युवक ने साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को भी गोली मार ली। बताया जा रहा है युवक नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था। यह वारदात उस्मा गांव में हुई। दोनों ही लॉ कॉलेज के स्टूडेंट थे।

युवक ने सभी के सामने क्लासरूम में पहले युवती को गोली मारी,फिर खुद को भी गोली मार ली। मृत छात्रा की पहचान संदीप कौर (20) के रूप में हुई है, जबकि युवक का नाम प्रिंसराज सिंह बताया जा रहा है, जो नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था।

दोनों ही उसी लॉ कॉलेज के छात्र थे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे कॉलेज परिसर को सील कर दिया है और अंदर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सके।

Advertisement Space

छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार में छह बहनें व एक छोटा भाई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि युवक पिस्टल कहां से लाया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसके पिता के पास लाइसेंसी हथियार तो नहीं था। यदि ऐसा नहीं पाया गया, तो हथियार के अवैध होने की भी जांच की जाएगी।

 

Advertisement Space

Leave a Comment