अमेरिका में गुरदासपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत


Aryan Academy AD

गुरदासपुरः गुरदासपुर के एक युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ जेपी (34) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार  गुरप्रीत सिंह करीब 8 साल पहले अमेरिका गया था। वह 7 फरवरी को कुछ सवारियों को छोड़ने जा रहा था।

Advertisement Space

इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पर उपचार के दौरान  हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। गुरप्रीत सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गया है, जो उसके साथ अमेरिका में ही रह रही थीं।

Advertisement Space

Leave a Comment