जालंधर : ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम (बर्लटन पार्क) में आयोजित 43rd Indian Oil Servo Surjit Hockey Tournament के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान अश्वनी अग्रवाल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और मैदान पर उनके शानदार खेल कौशल एवं प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि हॉकी पंजाब की गौरवशाली खेल विरासत का अभिन्न हिस्सा है। पंजाब ने देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी दिए हैं और इस परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध करवाना समय की जरूरत है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि पंजाब की हॉकी एक बार फिर अपनी पुरानी शान हासिल करे और प्रदेश के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएं।