
चंडीगढ़ः तरनतारन में आम आदमी पार्टी के सरपंच की हत्या के मामले में एक डीएसपी और एक थाने के एसएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त कार्रवाई कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने के चलते की गई है।
बता दें गत दिवस तरनतारन के सिद्धू फार्म में शादी समारोह के दौरान गांव ठठियां महंतां के सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शादी में हमलावर बराती बनकर पहुंचे थे। मामले में सुरक्षा चूक को गंभीर मानते हुए गौरव यादव के निर्देश पर पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह और सरहाली थाने के एसएचओ गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
Advertisement Space
Advertisement Space