
चंडीगढ़ः पंजाब के स्कूलों-सरकारी कार्यालयों को धमकी भरे ई-मेल भेजने का सिलसिला जारी है। आज बार एक बार फिर पंजाब सचिवाल और चंडीगढ़ कोर्ट उड़ाने को धमकी भरी ईमेल भेजी गई है। ईमेल में दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर पंजाब सचिवालय में धमाका होने की बात लिखी है।
साथ ही यह भी लिखा है कि दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर चंडीगढ़ कोर्ट में ब्लास्ट होगा। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करवा लिया गया है। वहीं सुरक्षा के इंतजाम और भी बढ़ा दिए हैं। डॉग स्कवॉड को भी मौके पर बुलाया गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space