सगी बहनों सहित 3 नाबालिग बच्चियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर में 2 सगी बहनों सहित 3 नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। जानाकरी के अनुसार जालंधर के सुंदर नगर के एक ही क्वार्टर में रहने वाली 3 नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। इनमें 12 व 13 साल की दो सगी बहनें और 16 साल की एक उनकी सहेली थी। दोनों बहनें चौथी व पांचवीं में पढ़ती हैं।

Advertisement Space

एसीपी नार्थ अशोक मीणा ने बताया बच्चियों  के माता-पिता ने बताया कि वह सोमवार सुबह घर से काम पर गए थे। जब वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर वापस लौटे तो बच्चियां घर पर नहीं थी। पुलिस टीम ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो तीनों एक डेढ़ बजे घर से कहीं जाती हुई नजर आई। पुलिस अधिकारी ने बताया की आस-पास इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि उन लड़कियों का पता लगाया जा सके।

Advertisement Space

Leave a Comment