जालंधर में डाक्टर के घर के बाहर फायरिंग


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर में डॉक्टर के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई  है।जानकारी के अनुसार संतोषपुरा इलाके में रात करीब 1:40 बजे बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर यशपाल के घर और बाहर खड़ी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

घटना के समय डॉक्टर अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।बदमाशों ने घर पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

Advertisement Space

डॉक्टर ने सबसे पहले मोहल्ले के पार्षद को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाना 8 से पुलिस की टीम पहुंची और जांच की। डॉक्टर ने बताया कि बीते दिनों न तो उन्हें कोई धमकी मिली न ही किसी ने फिरौती मांगी।

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के थाना 8 के एसएचओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment