ईरान-अमरीका-इजरायल के बीच जंग का सोने-चांदी की कीमतों पर असर


Aryan Academy AD

ईरान-अमरीका-इजरायल के बीच जारी जंग का असर सोने-चांदी की कीमतों पर बढ़ता नजर आ रहा है। शनिवार को ईरान पर हमले के बाद रविवार और सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। रविवार की बड़ी छलांग के बाद सोमवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ा उछाल नजर आया। सोमवार को राजस्थान में सोने की कीमत में करीब 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव 5,000 रुपए प्रति किलो तक और महंगे हो गए। सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार को 1,62,200 प्रति दस ग्राम और शुद्ध चांदी की कीमत बढ़कर 2,73,700 रुपए प्रति किलो के आस-पास पहुंच गई।

Advertisement Space

इसी तरह कोलकाता में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 161900 रुपए प्रति दस ग्राम है।
अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट के मुताबिक आज सोने का भाव 1.75 फीसदी तेजी के बाद $5,340.00 प्रति औंस हो गया। मार्कीट ओपन होने के बाद कीमत $5,400.00 प्रति औंस से ज्यादा जा चुकी है। चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है।
दो दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी से निवेशकों में उत्साह है। मगर आम ग्राहकों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment