ट्रम्प की ईरान को धमकी-तेल सप्लाई रोकने की कोशिश की तो करेंगे 20 गुणा ज्यादा ताकत से हमला


Aryan Academy AD

अमेरिका:अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीचअमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की तोअमेरिका उस पर 20 गुना ज्यादा ताकत से हमला करेगा। उन्होंने कहा कि दुश्मन के पूरी तरह खत्म होने तक यह जंग जारी रहेगी। ट्रम्प ने दावा किया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान में 5,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि कुछ अहम ठिकानों को अभी जानबूझकर नहीं निशाना बनाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बाद में कार्रवाई की जा सके।

फ्लोरिडा के डोरल शहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और इजराइल को इस युद्ध में बड़ी बढ़त मिल चुकी है और संभव है कि यह लड़ाई जल्द खत्म हो जाए, हालांकि फिलहाल सैन्य अभियान जारी रहेगा। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के करीब 80% मिसाइल लॉन्चर और ठिकानों को तबाह कर दिया है। उनके मुताबिक ईरान के ड्रोन बनाने वाले ठिकानों और नौसेना को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिसमें कई जहाज डुबो दिए गए हैं। दूसरी तरफ ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  ने ट्रम्प के दावों को खारिज करते हुए कहा कि जंग कब खत्म होगी यह फैसला अमेरिका नहीं बल्कि ईरान करेगा।

संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान की मिसाइल ताकत अभी भी मजबूत है और वह पहले से ज्यादा हमले करने में सक्षम है। इसी बीच एक अलग घटनाक्रम में ईरान की महिला फुटबॉल टीम की पांच खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया ने मानवीय वीजा देकर अपने देश में रहने की अनुमति दे दी है। इन खिलाड़ियों में फतेमेह पसंदिदेह, जहरा घनबारी, जहरा सरबली, अतेफे रमजानजादेह और मोना हमौदी शामिल हैं।

Advertisement Space

 

  

Advertisement Space

Leave a Comment