हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ की ओर से जान से मारने की धमकी


Aryan Academy AD

हरियाणाः लुधियाना के बाद अब ईमेल के जरिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुग्राम के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को भेजे गए धमकी बरे ईमेल में मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के साथ-साथ शहर के स्कूलों और ट्रेनों को बम से उड़ाने के बारे में लिखा गया है।

ईमेल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम लेते हुए लिखा गया है कि मुख्यमंत्री के पास ‘एक मौका’ है, यदि उन्होंने हरियाणा विधानसभा में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन नहीं किया या पंजाब के साथ जुड़ने का विरोध किया, तो उनकी “जिंदगी खत्म” कर दी जाएगी। इसके अलावा, पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें सिखों का दुश्मन बताया गया है। इसमें हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने की बात भी कही गई है।

Advertisement Space

मंगलवार सुबह 7:13 बजे प्राप्त ईमेल में  दोपहर 1:11 बजे गुरुग्राम के स्कूलों में और दोपहर 3:11 बजे ट्रेनों में सिलसिलेवार बम धमाके शुरू करने का दावा किया गया है। यह ईमेल विशेष रूप से डीएवी स्कूल सेक्टर-14, सेक्टर-49 और डीएवी पीपीएसजी को भेजा गया है।  धमकी की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी और बम निरोधक दस्ता हरकत में आ गया है। संबंधित स्कूलों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment