लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाजी, ‘नरेंद्र भी गायब, सिलेंडर भी गायब के लगाए नारे


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर हंगामा किया। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।  इसके चलते स्पीकर ओम बिरला को कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

बता दें लोकसभा में विपक्ष द्वारा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला दोबारा सदन की अध्यक्षता करने के लिए कुर्सी पर लौटे।उधर, संसद परिसर में राहुल सहित विपक्ष के सांसदों ने सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने ‘नरेंद्र भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगाए।

Advertisement Space

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पर वह खुद घबराए हुए लग रहे हैं, बिल्कुल अलग वजहों से। वे एप्स्टीन अदाणी केस की वजह से पैनिक हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment