
अमेरिका:अमेरिका-इजराइल- ईरान की बीच चल रही जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर के पार चली गई हैं। इसके चलते ट्रम्प प्रशासन ने दूसरे देशों को भी रूस से तेल खरीदने की मंजूरी दे दी है। रूस के कई ऑयल टैंकर समुद्र में फंसे हैं।
बता दें इससे अमेरिका ने भारत को पहले ही रूस से कच्चा तेल खरीदने की सहमति दे दी थी। हालांकि, इस पर भारतीय अधिकारी कह चुके हैं कि भारत तेल खरीदने के लिए किसी भी देश की इजाजत पर निर्भर नहीं है।
यह छूट सिर्फ 11 अप्रैल तक के लिए दी गई है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि इसका मकसद दुनियाभर में तेल की सप्लाई बढ़ाना है, ताकि बढ़ती कीमतों पर लगाम लग सके।
Advertisement Space
Advertisement Space