भारत में बड़ी LPG की किल्लत, सरकार ने नियमों में किया बदलाव


Aryan Academy AD

नई दिल्ली:अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के बीच बढ़ते टकराव का असर भारत में रसोई गैस यानी एलपीजी की उपलब्धता पर भी पड़ा है। देश के कई राज्यों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सिलेंडरों की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने और आप केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में फिर बदलाव किया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर लेने के बाद अगला सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 45 दिन का इंतजार करना होगा।

Advertisement Space

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी  ने संसद में इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि हाल के दिनों में एलपीजी की मांग अचानक बढ़ गई है। कई उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करने लगे थे, जिससे वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में बुकिंग के बीच न्यूनतम समय अंतराल तय करना जरूरी हो गया था।

 

Advertisement Space

Leave a Comment