पहाड़ों में बर्फबारी से पंजाब और चंडीगढ़ में बड़ी ठंडक


Aryan Academy AD

चंडीगढ़:पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 7 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर (रोपड़), गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उसके पीछे एक अन्य सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है।

Advertisement Space

वहीं 18 से 21 मार्च के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा।

Advertisement Space

Leave a Comment