
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था कि तभी बाइक पर आए हमलावरों पर उस पर 8 राउंड फायरिंग कर दी।
गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में हुई है। हमलावरों बाइक पर हेलमेट पहनकर आया था।
Advertisement Space
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से 5 गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। इस हत्याकांड ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
Advertisement Space