महिला से बदसलूकी मामले में ASI सहित 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

जालंधर:जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में महिला से बदसलूकी और मारपीट मामले में पुलिस कमिश्नर ने एएसआई सहित 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें पुलिस टीम घरेलू विवाद के एक मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। पुलिस युवक के साथ मारपीट करने लगी।

जब उसकी मां बीच-बचाव के लिए आई, तो पुलिसकर्मियों ने महिला को बालों से पकड़कर बाहर खींच लिया और गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इसी दौरान युवक ने भी पुलिसकर्मी पर हाथ उठा दिया। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

वहीं पंजाब राज्य महिला आयोग ने जालंधर संबंधित पुलिस अधिकारियों को 24 मार्च 2026 को चंडीगढ़ कार्यालय में दस्तावेजों सहित पेश होने के लिए कहा है। थाना भार्गव कैंप के प्रभारी राजिंदर कुमार के अनुसार, घटना के समय वह ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement Space

वहीं, पीड़ित महिला ममता ने पुलिस आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटों को जबरन उठाया गया, उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें गालियां दी गईं।

 

Advertisement Space

Leave a Comment