सामाना में सीएम नायब सिंह सैनी को दिखाए गए काले झंडे, ‘गो बैक’ के लगे नारे


Aryan Academy AD

पटियाला/चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई पटियाला द्वारा आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामाना में किसान भवन दौरे के दौरान ज़ोरदार विरोध किया गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर काले झंडे लहराए और “सैनी गो बैक”, “पंजाब का रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) जारी करो” और “बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 1600 करोड़ रुपये जारी करो” जैसे नारे लगाकर केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, जिला अध्यक्ष और जिला योजना समिति के चेयरमैन तेजिंदर मेहता और हलका इंचार्ज गुलज़ार सिंह विर्क ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए आप नेताओं ने भाजपा सरकार पर पंजाब को उसका हक देने से लगातार इन्कार करने का आरोप लगाया। उन्होंने पंजाब के बकाया रूरल डेवलपमेंट फंड (आरडीएफ) और बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 1600 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने की मांग की और कहा कि इस देरी की वजह से राज्य और उसके लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement Space

प्रदर्शन में हलका इंचार्ज प्रदीप जोसन, कुंदन गोगिया, शिक्षा विंग के जिला प्रधान गुरदेव टिवाना, एससी विंग के जिला प्रधान धर्मपाल नाहर के साथ शंकर जिंदल, गोपाल कृष्ण और व्यापार कमीशन समाना के चेयरमैन राजू छाबड़ा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

उनके साथ अमरदीप संघेरा (जिला प्रधान यूथ विंग), गुरदेव टिवाना (जिला परिषद् सदस्य), संदीप झांडी (यूथ इंचार्ज समाना), दीपक बाधवा, कुलजीत रंधावा, रवि रंधावा, रमनदीप शर्मा, कमलजीत खानपुर गादिया, मनिंदर ढकाला, गोपाल कृष्ण बिट्टू, सुनैना मित्तल, एमसी जस्सी खेड़ा जट्टा और समाना गांवों के कई सरपंच भी मौजूद थे।

आप नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पंजाब का बकाया फंड जल्द ही जारी नहीं किया गया तो द्वाराआने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment