
फिरोजपुर:काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर बॉर्डर आउटपोस्ट जीजी-2, गांव महतम नगर, फाजिल्का से 6.5 किलो हेरोइन बरामद की।
उक्त जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पाकिस्तानी तस्कर ने जीरो लाइन पार करके अंधेरे का फायदा उठाकर भारत में के नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश की। इस पर बीएसएफ जवानों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद विस्तृत संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान नशीले पदार्थों की बरामदगी की गई।
Advertisement Space
Advertisement Space