
जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज वार्ड नंबर 34, जालंधर वेस्ट से दूसरी बस तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Mohinder Bhagat ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मंत्री मोहितंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से पंजाब सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि वे अपने धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि यह योजना लोगों में काफी लोकप्रिय हो रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसका लाभ उठा रहे हैं।
इस मौके पर वार्ड नंबर 34 के इंचार्ज गुरनाम सिंह, संजीव भगत (मीडिया इंचार्ज जालंधर), कुलदीप भगत, रणजीत सिंह और सरबजीत कौर सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और यात्रा के बेहतर प्रबंध के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।