
कोलंबिया: कोलंबिया में सोमवार को एयरफोर्स का विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे 66 सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 58 सैनिक, 6 वायुसेना कर्मी और 2 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। विमान में कुल 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे।
बताया जा रहा है कि विमान रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा और क्रैश के बाद उसमें आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार देखा जा सकता था। स्थानीय लोग और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।
Advertisement Space
Advertisement Space