कतर गैस सप्लाई फैसिलिटी में विस्फोट में 12 भारतीयों सहित 13 की मौत


Aryan Academy AD

कतर: कतर के रास लाफान में बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में रविवार शाम हुए विस्फोट में 12 भारतीय नागरिकों सहित 13 की मौत हो गई। इस हादसे में 66 अन्य लोग घायल हुए हैं। कतर के ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है।

अधिकारियों के अनुसार प्लांट को मरम्मत के बाद दो दिन पहले ही दोबारा चालू किया गया था। संचालन शुरू करने की प्रक्रिया के दौरान विस्फोट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। आपातकालीन टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

Advertisement Space

घायलों में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, तंजानिया, केन्या, नाइजीरिया और अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते  कहा है कि वह कतर प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।बता दें कतर में करीब 7.46 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां का सबसे बड़ा विदेशी समुदाय है।

Advertisement Space

Leave a Comment