जालंधर में होम्योपैथिक क्लीनिक पर फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर में वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक सलेमपुर रोड स्थित आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisement Space

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement Space

Leave a Comment