जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की अशंका,सुरक्षा एजैंसियों ने चलाया सर्च आप्रेशन

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की बढ़ती आशंकाओं के बीच सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से सीमावर्ती इलाकों में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। यह अभियान बॉर्डर एरिया के 80 से अधिक गांवों में चलाया जा रहा है।

खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिले थे कि आतंकी संगठन घने कोहरे, कड़ाके की ठंड और दुर्गम इलाकों का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह अभियान रविवार को उस समय और तेज कर दिया गया जब मजालता के जंगलों में 2 आतंकियों के एक घर से खाना लेकर जंगल की ओर भागने की खबर मिली थी।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment