धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सिटी इंडियन के कोऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के प्रमोटर अजय सहगल गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधर: चेंज ऑफ लैंड यूस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सिटी इंडियन को ऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के प्रमोटर अजय सहगल को गिरफ्तार किया है। उन पर जमीन मालिकों और खरीदारों के साथ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे हैं।

बताया जा रहा है कि अजय सहगल को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें आज मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा।

Advertisement Space

सहगल ने करीब 15 जमीन मालिकों की लगभग 30.5 एकड़ जमीन के लिए फर्जी सहमति पत्र तैयार करवाए। इन दस्तावेजों में कथित तौर प नकली हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगाए गए, ताकि सीएलयू की मंजूरी हासिल की जा सके।  इस पूरे फर्जीवाड़े के जरिए 150 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला किया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment