
चंडीगढ़:पंजाब में शुक्रवार को सुबह हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जालंधर और पठानकोट में तो बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही है।
Advertisement Space
मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ और मोहाली में आज और 23 मई को बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 24 मई से 26 मई के बीच मौसम फिर से साफ़ रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होगी। इस कारण 26 मई तक कई इलाकों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंची सकता है।
Advertisement Space