
चंडीगढ़: पंजाब सिविल सचिवालय सहित राज्य के अलग-अलग धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है।
धमकी भरी ईमेल में लिखा गया है कि श्री दुर्ग्याना मंदिर अमृतसर, श्री मुक्तेश्वर मंदिर पठानकोट, श्री देवी तालाब मंदिर जालंधर, श्री मैसर मंदिर बठिंडा और श्री काली माता मंदिर पटियाला बम से उड़ाने की धमकी दी गई ।
Advertisement Space
बता दें सचिवालय के कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें परिसर में बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
Advertisement Space