बिहार के निजी अस्पताल में AC में ब्लास्ट के बाद लगी आग,4 की मौत


Aryan Academy AD

बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में बुधवार देर रात आग लगने से 4 मरीजों की मौत, जबकि 20 से अधिक लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि अस्पताल में आग आईसीयू में लगे एसी में हुए ब्लास्ट से भड़की, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरे वार्ड में धुआं और आग फैल गई।

हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अस्पताल की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर वहां फंसे मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मृतकों में उदय कुमार (57), शशांक कुमार (30) और गीता देवी की पहचान हो चुकी है, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है

Advertisement Space

अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मरीजों के परिजनों ने कहा कि आग लगते ही कई कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मरीजों को छोड़कर भाग गए। अस्पताल का फायर कंट्रोल सिस्टम और अलार्म काम नहीं कर रहा था। साथ ही इमरजेंसी सीढ़ी का गेट बंद था।।इससे कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हुई।

मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल की किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment