बठिंडा में भाजपा नेता की क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला


Aryan Academy AD

बठिंडा: बठिंडा में भाजपा नेता डॉ. तरसेम गर्ग के विशाल नगर स्थित क्लीनिक पर सोमवार देर रात अज्ञात युवकों ने पेट्रोल बम से हमला किया।

जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात हमलावर क्लीनिक के बाहर पेट्रोल से भरी बोतल फेंककर फरार हो गए। पेट्रोल बम क्लीनिक की खिड़की से टकराया, जिससे वहां जलने के निशान बन गए। घटना में एक स्कूटी और कुछ पौधों को नुकसान पहुंचा है, जबकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Advertisement Space

डॉ. तरसेम गर्ग ने बताया कि घटना के समय क्लीनिक में दो कर्मचारी मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनकर कर्मचारियों ने तुरंत आग पर काबू पाकर उन्हें इसकी सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो युवकों द्वारा पेट्रोल बम फेंकने की पुष्टि हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

बता दें कि डॉ. तरसेम गर्ग हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उनका क्लीनिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के नए कार्यालय के सामने स्थित है।

Advertisement Space

Leave a Comment