राज्यसभा सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

हालांकि इस्तीफे के पीछे की वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है।जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था। भाजपा ने उन्हें दोबारा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया, जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया।

Advertisement Space

कुरियन अगस्त 2024 से जून 2026 तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे। वे केरल में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।मोदी सरकार 3.0 में उन्हें जून 2024 में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। उनके पास अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी थी।जॉर्ज कुरियन पेशे से वकील भी रह चुके हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment