लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पेश


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: बजट सत्र के बीच विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में बोलने की अनुमति न देने पर लगभग 120 विपक्षी सांसदों ने बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया गया।

कांग्रेस की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव में कहा गया है कि  लोकसभा स्पीकर ओम विपक्षी पार्टियों के नेताओं को सदन में बोलने का मौका नहीं देते।

Advertisement Space

वहीं स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को लोकसभा सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह को विपक्ष द्वारा उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव लाने के लिए दिए गए नोटिस की जांच करने का निर्देश दिया।

 

Advertisement Space

Leave a Comment