भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में 3 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

पठानकोट: भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में पठानकोट पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी बलजीत सिंह उर्फ बीतू का सगा भाई हरदीप सिंह भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक हरदीप सिंह ने आरोपी का मोबाइल फोन छिपाने और उसे पुलिस से बचाने की कोशिश की थी। हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।

Advertisement Space

इसके अलावा गुरदासपुर के रहने वाले दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी देश विरोधी ताकतों और पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर्स के संपर्क में थे।

जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी सीसीटीवी और अन्य तकनीकी माध्यमों के जरिए संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहे थे।

Advertisement Space

Leave a Comment