
फिरोजपुर:
पंजाब के फ़िरोज़पुर ज़िले में एक ओवरलोडेड पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने और एक दर्ज के करीब लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का दुखद समाचार मिला। हादसा सुबह करीब 5.40 बजे फ़िरोज़पुर-फाज़िल्का रोड पर हुआ
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जलालाबाद गांव के एक परिवार के लगभग दो दर्ज सदस्य ब्यास जा रहे थे, ताकि परिवार के एक सदस्य का अंतिम संस्कार किया जा सके।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस, राहगीरों और स्थानीय निवासियों द्वारा गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। पिकअप गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
फ़िरोज़पुर के SSP राजिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि पीड़ित परिवार के एक मृतक सदस्य की अस्थियाँ ब्यास नदी में विसर्जित करने के लिए ब्यास जा रहे थे। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर पीड़ित एक ही परिवार के थे।
उन्होंने कहा, “हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।” उन्होंने बताया कि घायलों को एम्बुलेंस से फ़िरोज़पुर के सिविल अस्पताल पहुँचाया गया।