अबोहरः तहसील कोर्ट परिसर में गैंगवार, पेशी पर आए युवक पर फायरिंग

अबोहरः पंजाब में ताजा गैंगवार घटनाक्रम में अबोहर स्थित तहसील कोर्ट परिसर में पेशी पर आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस फायरिंग में कई लोग घायल भी हुए हैं।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि आकाश उर्फ गोलू पंडित अपने साथियों सोनू व एक अन्य व्यक्ति के साथ आर्म्स एक्ट में पेशी भुगतने के लिए आया था। जैसे ही वह कचहरी में पहुंचा और पार्किंग में आया तो पहले से तैयार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Advertisement Space

पुलिस के मुताबिक यह हत्या 2 गैंगों की दुश्मनी की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि 3 हमलावार सफेद रंग की कार में आए थे। फायरिंग में गोलू पंडित घायल हुआ था, अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। पुलिस की टीमें हमलावरों के पीछे लगी हुई हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment