3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, रजिस्ट्रेशन इस दिन से होगा शुरू


Aryan Academy AD

जम्मू-कश्मीर: इस साल बाबा बर्फ़ानी की यात्रा अमरनाथ 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी, जो कुल 57 दिनों की होगी। यात्रा का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होगा। श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। 13 से 70 साल की उम्र के लोग इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

उक्त जानकारी देते जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि गुफा में पहली पूजा 19 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन की जाएगी। यात्रा के लिए दो प्रमुख रूट अनंतनाग का पारंपरिक पहलगाम रूट (48 किमी) और गांदरबल का बालटाल रूट (14 किमी) खुले रहेंगे। रजिस्ट्रेशन देशभर की करीब 556 बैंक शाखाओं में ऑफलाइन और श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन किया जा सकेगा।

 

 

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment