
पंजाब: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के हत्या के मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरों को बठिंडा कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने पुलिस को 5 दिन की रिमांड दी है।
बता दें कि अमृतपाल मेहरों ने साथियों के साथ मिलकर 11 जून 2025 कंचन कुमारी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अमृतपाल के साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। पर वह मौका पाकर दुबई भाग गया था
Advertisement Space
उसे काऊंटर इंटैलिजैंस और ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग सेल की मदद से ट्रेस किया गया। मेहरों को इसी साल जनवरी में शारजाह पुलिस ने वीजा से जुड़े मामले में पूछताछ के दौरान हिरासत में लिया था। उसे कल ही पंजाब लाया गया था।
Advertisement Space