अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी करेगा


Aryan Academy AD

इंटरनेशनल: पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता नाकाम होने के बाद अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लागू करने जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा।

Advertisement Space

वहीं कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर पार हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों को संबोधित करते कहा कि अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी करेगा। वहां से किसी जहाज को गुजरने नहीं दिया जाएगा। साथ हो उन्होंने चीन को चेतावनी देते कहा कि अगर उसने ईरान की मदद की तो उस पर टैरिफ बढ़ा दिया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment