
लुधियानाः लुधियाना में 23 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के समराला के मानकी गांव में नगर कीर्तन से पहले युवक रात में सफाई कर रहे थे। घटना समराला के मानकी गांव की है।
मोटरसाइकिल सवार 4 नकाबपोशों ने गुरविंदर ,धर्मवीर और लवप्रीत पर फायरिंग शुरू कर दी । घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस घटना में गुरविंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि धर्मवीर गंभीर रूप से घायल है और लवप्रीत बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया गुरविंदर सिंह कबड्डी का खिलाड़ी था। वह स्थानीय लेवल पर होने वाले टूर्नामेंट में कबड्डी खेलता था।